एकलव्य आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राओं ने समस्याओं को लेकर रतलाम में निकाली पैदल यात्रा
Press Trust of India | November 29, 2026 | 11:47 AM IST | 1 min read
जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में समिति गठित की है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बाजना स्थित सरकारी एकलव्य आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें करीब 25 किलोमीटर चलने के बाद रोक लिया।
छात्रों ने पेयजल, गणवेश और मेस में भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें कीं। इसके बाद एसडीएम अर्ची हरित, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय ने उनकी समस्याएं सुनीं।
Also read UP Sainik School Admit Card 2026: यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
यह समिति भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। प्रशासन ने प्रभारी प्राचार्य अविनाश साहू और बालिका छात्रावास की अधीक्षिका आंचल को हटा दिया है। साहू की जगह लखनलाल शास्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अगली खबर
]AIBE 22 Exam 2026 Live: एआईबीई 22 परीक्षा आज; एडमिट कार्ड लिंक, रिपोर्टिंग टाइम, एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ
परीक्षार्थियों को काला या नीला बॉल पॉइंट पेन लाना होगा। हालांकि, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, कैलकूलेटर आदि पूरी तरह प्रतिबंधित है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र