शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वास्थ्य, कृषि और सस्टेनेबल शहरों पर 3 एआई उत्कृष्टता केंद्र किया लॉन्च
Santosh Kumar | October 15, 2024 | 12:44 PM IST | 2 mins read
भारत में एआई को बढ़ावा देने के लिए 2023-24 की बजट घोषणा के पैरा 60 में इन 3 एआई उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना करने का उल्लेख किया गया था।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा, कृषि और सस्टेनेबल शहरों पर केंद्रित तीन एआई उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की घोषणा की। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन एआई केंद्रों को उद्योग भागीदारों और स्टार्टअप्स के सहयोग से अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा संचालित किया जाएगा, ताकि "विकसित भारत" के दृष्टिकोण को प्राप्त किया जा सके।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और सस्टेनेबल शहरों पर केंद्रित तीन एआई उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की गई है। ये केंद्र विभिन्न विषयों पर शोध करेंगे, नई तकनीकें विकसित करेंगे और बड़े पैमाने पर समाधान तैयार करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में हेल्थकेयर पर एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व आईआईटी दिल्ली और एम्स नई दिल्ली करेंगे, जबकि कृषि पर एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व आईआईटी रोपड़ करेगा। वहीं, सस्टेनेबल सिटीज पर एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व आईआईटी कानपुर करेगा।
एआई अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल का उद्देश्य एक प्रभावी एआई पारिस्थितिकी तंत्र को सक्रिय करना और इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधनों का पोषण करना है। शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
इसमें कहा गया है, "शैक्षणिक संस्थानों में एआई उत्कृष्टता केंद्र देश में एआई अनुसंधान को बढ़ावा देने और एक मजबूत एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘Make AI in India' और 'Make AI Work for India' के लक्ष्य की ओर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"
Centres of Excellence: 2023-24 के बजट में इसका उल्लेख
बता दें कि भारत में एआई को बढ़ावा देने के लिए 2023-24 की बजट घोषणा के पैरा 60 में इन तीन एआई उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना करने का उल्लेख किया गया था। इसके लिए सरकार ने 2023-24 से 2027-28 तक 990 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
इस पहल की देखरेख के लिए एक शीर्ष समिति बनाई गई है, जिसकी सह-अध्यक्षता ज़ोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ डॉ. श्रीधर वेम्बू करेंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति, आईआईटी निदेशक, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख, उद्योग जगत के नेता, स्टार्ट-अप संस्थापक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल