Abhay Pratap Singh | May 17, 2025 | 06:37 PM IST | 7 mins read
आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों में अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आरबीएसई द्वारा स्थापित न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंडों को पूरा करना होगा। छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इस साल, राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी।
आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीएसई 10th 12th एग्जाम 2025 में 19 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिनमें से कक्षा 10वीं के 11,22,651 छात्र और कक्षा 12वीं के लगभग 8 लाख छात्र शामिल थे।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आरबीएसई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 18 मई से 25 मई के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि,आरबीएसई ने अभी तक राजस्थान बोर्ड का परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से असुंतष्ट और एक या दो विषयों में फेल छात्रों को री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा। राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आरबीएसई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 18 मई से 25 मई के बीच जारी किया जा सकता है। टॉपर्स, पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, सप्लीमेंट्री एग्जाम सहित अन्य जानकारी के लिए Careeers360 पर बने रहें।
May 17, 2025 | 06:37 PM IST
राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @Rajasthanboard पर बताया कि, राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे।
May 17, 2025 | 05:45 PM IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों में अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आरबीएसई द्वारा स्थापित न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंडों को पूरा करना होगा।
May 17, 2025 | 04:30 PM IST
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
May 17, 2025 | 03:52 PM IST
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक और थ्योरी परीक्षा में प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 30% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत नंबर हासिल करने होंगे।
May 17, 2025 | 03:24 PM IST
कई विषयों में अंतिम परिणाम सैद्धांतिक अंकों और आंतरिक मूल्यांकन का संयोजन होता है। स्कूल स्तर पर किए जाने वाले इन आंतरिक घटकों में व्यावहारिक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट कार्य और आवधिक परीक्षण शामिल हैं।
May 17, 2025 | 02:59 PM IST
राजस्थान 10वीं परीक्षा परिणाम में निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
May 17, 2025 | 02:16 PM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 परिणाम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक एक्स हैंडल @Rajasthanboard पर जारी करता है।
May 17, 2025 | 01:25 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 18 मई से 24 मई तक rajresults.nic.in पर जारी किया जा सकता है।
May 17, 2025 | 12:23 PM IST
May 17, 2025 | 11:25 AM IST
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।
May 17, 2025 | 10:20 AM IST
राजस्थान बोर्ड ने अभी तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बोर्ड के मुताबिक आरबीएसई जल्द परिणाम की घोषणा कर सकता है।
May 16, 2025 | 11:01 PM IST
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट में थ्योरी और प्रैक्टिल, दोनों के अंक शामिल होंगे। ऐसे में छात्रों को कुल 100 में से अंक दिए जाएंगे।
May 16, 2025 | 10:59 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पुनः परीक्षा का विकल्प नहीं है। यदि कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है, तो उसे अगले वर्ष ही परीक्षा देनी होगी।
May 16, 2025 | 10:59 PM IST
राजस्थान बोर्ड की ओर से परीक्षा के रिजल्ट की अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 मई के आखिर में या जून के पहले हफ्ते में घोषित किया जाएगा। आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
May 16, 2025 | 10:03 PM IST
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 62 हजार 341 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। इन 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान के कुल 41 जिलों में 6 हजार 188 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
May 16, 2025 | 09:07 PM IST
राजस्थान में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से एक पालियों में आयोजिक की गई थी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, जबकि एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए।
May 16, 2025 | 08:27 PM IST
यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह हो या वह अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए भी आवेदन कर सकता है।
May 16, 2025 | 07:48 PM IST
राजस्थान बोर्ड के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
May 16, 2025 | 07:02 PM IST
पिछले रुझानों के आधार पर आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 और राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 अलग-अलग तिथियों में जारी किया जाएगा।
May 16, 2025 | 06:44 PM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 परिणाम से संबंधित लेटेस्ट नोटिस के लिए छात्रों को समय-समय पर राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल @Rajasthanboard पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
May 16, 2025 | 06:02 PM IST
राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @Rajasthanboard पर बताया कि, राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे।
May 16, 2025 | 05:29 PM IST
May 16, 2025 | 05:07 PM IST
आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 इस सप्ताह के अंत तक (20 मई तक) जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड जल्द ही आधिकारिक तौर पर आरबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम की सही तिथि की पुष्टि करेगा।
May 16, 2025 | 04:35 PM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे पूरक परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
May 16, 2025 | 04:03 PM IST
लड़कियों ने 97.86% उत्तीर्ण दर दर्ज करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.80% रहा।
May 16, 2025 | 03:28 PM IST
आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% दर्ज किया गया था। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
May 16, 2025 | 03:07 PM IST
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजिक की गई थीं।
May 16, 2025 | 02:38 PM IST
पिछले वर्ष 2024 में कक्षा 10 के लिए कुल 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9,67,392 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% था।
May 16, 2025 | 02:00 PM IST
पिछले साल, BSER ने कक्षा 10 के परिणाम 29 मई को घोषित किए थे, और कक्षा 12 के परिणाम 20 मई को घोषित किए गए थे।
May 16, 2025 | 01:28 PM IST
एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम यानी दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जो सितंबर 2025 में आयोजित की जा सकती है।
May 16, 2025 | 12:59 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 12 का रिजल्ट 20 मई या उससे पहले जारी हो सकता है, जबकि कक्षा 10 का रिजल्ट 29 मई के आसपास आने की उम्मीद है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड ने अभी तक आरबीएसई रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
May 16, 2025 | 12:32 PM IST
इस साल, 19.39 लाख छात्रों ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें 11.22 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10 और 8 लाख से अधिक छात्र कक्षा 12 (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में शामिल हुए।
May 16, 2025 | 12:05 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 18 मई से 24 मई तक rajresults.nic.in पर जारी किया जा सकता है।
May 16, 2025 | 11:32 AM IST
May 16, 2025 | 11:03 AM IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 और राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
May 16, 2025 | 10:49 AM IST
राजस्थान बोर्ड ने अभी तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा (rbse 10th board ka result kab aaega) की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
May 16, 2025 | 10:48 AM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जेईई मेन 2025 आंसर की में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रात 11.50 बजे तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन 2025 पेपर 2 प्रोविजनल आंसर-की 14 मई को जारी की गई।
Santosh Kumar