Santosh Kumar | May 16, 2025 | 09:58 AM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में आवेदकों के कुल अंक और रैंक का विवरण होगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज यानी 16 मई को आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जेईई मेन 2025 आंसर की में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रात 11.50 बजे तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन 2025 पेपर 2 प्रोविजनल आंसर-की 14 मई को जारी की गई।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जारी अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2025 आंसर की को चुनौती देने के लिए समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराना जरूरी है। हर चुनौती पर उचित साक्ष्य भी देने होंगे। इसके बाद एनटीए उन आपत्तियों की जांच करेगी।
इसके बाद ही जेईई मेन 2025 पेपर 2 की फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। पेपर 1 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में आवेदकों के कुल अंक और रैंक का विवरण होगा। छात्र एनटीए की वेबसाइट पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे।
जेईई मेन आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।