Trusted Source Image

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे pseb.ac.in पर आएगा, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | May 16, 2025 | 01:24 PM IST | 2 mins read

पंजाब बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

पीएसईबी 10वीं रिजल्ट लिंक दोपहर 3 बजे सक्रिय होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पीएसईबी 10वीं रिजल्ट लिंक दोपहर 3 बजे सक्रिय होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से आज यानी 16 मई को दोपहर 2:30 बजे पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

पंजाब बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीएसईबी 10वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।

इस साल, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में 2.81 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। पंजाब बोर्ड 10वीं ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति और डिवीजन सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।

Also readPSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास परसेंटेज, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन/पूनः जांच का मौका भी दिया जाएगा। वहीं, पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 पास करने में असफल छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पिछले साल यानी 2024 में कक्षा 10वीं पंजाब बोर्ड रिजल्ट में कुल 97.24% प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिनमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% तथा लड़कों का पास प्रतिशत 96.47% था। पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।

PSEB 10th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएसईबी 10वीं परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे:

  • पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • परिणाम टैब पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
  • अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें और पंजाब बोर्ड रिजल्ट जांचें।
  • पीएसईबी 10वीं परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications