Education Budget 2024: अंतरिम बजट में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस बार 4,300 करोड़ रुपये अधिक मिले
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 05:28 PM IST | 1 min read
अंतरिम बजट 2024 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को 15,928 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष 4,300 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश किया है। इस बजट में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को 15,928 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे पहले पिछले बजट में यह राशि 11,528.90 करोड़ रुपये थी।
पिछले बजट की अपेक्षा इस बजट में केद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए 4,300 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। बजट 2024 में उच्च शिक्षा नियामक संस्था यूजीसी के लिए 2023-24 के बजट में 5,360 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए बजट 2024 का आवंटन 9,661.50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,324.50 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही, अंतरिम बजट 2024 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और आईआईईएसटी के लिए 5,040 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी 420 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 400 करोड़ रुपये दिए गए। जबकि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के लिए इस बजट में 212.12 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
वित्तीय सहायता के तहत 2023-24 अंतरिम बजट में पीएम रिसर्च फेलोशिप आवंटन राशि 400 करोड़ रुपये से घटाकर 350 करोड़ रुपये कर दी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए राशि का आवंटन नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) में 2024-25 के शिक्षा बजट में 1,814.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। वहीं, अंतरिम बजट 2024 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्रों को 255 करोड़ रुपये दिए गए। आपको बता दें कि, सरकार लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में एक और बजट पेश करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’