DU UG Admission 2026: डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 16 जुलाई को आएगी पहली आवंटन लिस्ट
Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 04:47 PM IST | 3 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए स्नातक दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत सीएसएएस फेज 1 और फेज 2 के लिए पंजीकरण 11 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी।
नई दिल्ली :
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एडमिशन ब्रान्च ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों का विस्तृत एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम' (CSAS) 2026 के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। ऐसे में जो छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे प्रवेश पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज चुन सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, जो छात्र पहले चरण का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनके पास अभी भी मौका है। सीएसएएस फेज़ 1 और फेज़ 2 दोनों की पंजीकरण प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इसके साथ ही, जिन छात्रों को अपने फॉर्म में कोई बदलाव करना है, उनके लिए 10 जुलाई (सुबह 10 बजे) से 11 जुलाई 2026 तक 'करेक्शन विंडो' भी ओपन की जाएगी।
प्रिफरेंस भरने और अपग्रेड प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल 73 बैचलर्स प्रोग्राम और 150 बी.ए. प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के विकल्प दे रही है। एडमिशन गाइडलाइंस के तहत छात्रों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा-
- सब्जेक्ट मैपिंग - अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि उन्होंने CUET UG 2026 परीक्षा उन्हीं विषयों में दी हो, जिन्हें उन्होंने कक्षा 12वीं में पास किया है। फॉर्म भरते समय 12वीं के विषयों को सीयूईटी के पेपर से मैच करना होगा।
- ऑटो-लॉक का नियम - छात्र अपनी पसंद के जितने चाहें उतने कॉलेज और कोर्स कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। चुने गए प्रिफरेंस को समय-समय पर 'सेव' करना जरूरी है। दूसरे चरण की समय-सीमा समाप्त होने के बाद सेव किए गए प्रिफरेंस खुद-ब-खुद ऑटो-लॉक हो जाएंगे।
- अपग्रेड/फ्रीज ऑप्शन - जो छात्र अपने आवंटित कॉलेज या कोर्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे निर्धारित राउंड की फीस जमा करने के बाद "Upgrade" का विकल्प चुन सकेंगे, जिससे वे अगले राउंड में उच्च प्राथमिकताओं वाले कॉलेजों के लिए दावा पेश कर सकते हैं। वहीं संतुष्ट छात्र अपनी सीट को "Freeze" कर सकेंगे। वे उस राउंड की अवधि के भीतर अपनी उच्च प्राथमिकताओं (Higher Preferences) को फिर से व्यवस्थित (Reorder) कर सकेंगे। अभ्यर्थी संबंधित राउंड की समय-सीमा तक जितनी बार चाहें उतनी बार अपनी उच्च प्राथमिकताओं को बदल सकते हैं।
- समय सीमा - उदाहरण के लिए, राउंड 1 में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित कर सकेंगे, जिसके बाद अंतिम रूप से सेव की गई प्राथमिकताएं स्वतः लॉक हो जाएंगी। इसी तरह, राउंड 2 के लिए रीऑर्डर का विकल्प मंगलवार, 28 जुलाई को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करते रहें।
Also read DU: डीयू ने यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
DU UG Admission 2026: फेज 1, 2 का कंपलीट शेड्यूल
|
काउंसलिंग प्रक्रिया
|
निर्धारित तिथि और समय
|
|
सिम्युलेटेड रैंक की घोषणा
|
12 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
|
|
प्राथमिकता बदलने (Preference Change) की विंडो
|
12 जुलाई (शाम 5 बजे) से 13 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
|
|
पहली CSAS अलॉटमेंट लिस्ट
|
16 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
|
|
अभ्यर्थियों द्वारा अलॉटेड सीट स्वीकार करना
|
16 जुलाई (शाम 5 बजे) से 18 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
|
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदन का वेरिफिकेशन
|
16 जुलाई (शाम 5 बजे) से 20 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
|
|
पहले राउंड की ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि
|
21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
|
दूसरी CSAS अलॉटमेंट लिस्ट
|
25 जुलाई 2026 (दोपहर 12 बजे)
|
|
दूसरे राउंड की अलॉटेड सीट स्वीकार करना
|
25 जुलाई से 26 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
|
दूसरे राउंड की फीस भुगतान की अंतिम तिथि
|
28 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच