Trusted Source Image

DU: डीयू ने यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत यूजी और पीजी के विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। वहीं, सम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से प्रारंभ होंगी और पूरा सत्र 20 जुलाई 2027 को ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ समाप्त होगा।

छात्रों और संबंधित विभागों को सलाह दी जाती है कि वे इस शेड्यूल के अनुसार अपनी शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनाएं। (आधिकारिक वेबसाइट)
छात्रों और संबंधित विभागों को सलाह दी जाती है कि वे इस शेड्यूल के अनुसार अपनी शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनाएं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कैलेंडर सभी अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। नए सत्र (सेमेस्टर I/III/V/VII) के लिए नियमित कक्षाएं 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से शुरू होने जा रही हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, नए एकेडमिक कैलेंडर को सुचारू रूप से लागू करने के लिए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को बढ़ा दिया है। पहले यह छुट्टियां 20 जुलाई 2026 तक निर्धारित थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है, ताकि 28 जुलाई से नया सत्र शुरू किया जा सके।

विषम सेमेस्टर ( I, III, V, VII) का पूरा शेड्यूल

अकादमिक कैलेंडर के अनुसार, विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी। इसके बाद 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक शरद ऋतु का अवकाश रहेगा। कक्षाएं समाप्त होने के बाद तैयारी की छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 नवंबर 2026 से शुरू होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 4 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

एकेडमिक एक्टिविटी
तारीख
दिन
कक्षाएं शुरू होने की तिथि
28 जुलाई, 2026
मंगलवार
शरद ऋतु अवकाश (Autumn Vacation)
18 अक्टूबर, 2026 से 25 अक्टूबर, 2026 तक
रविवार से रविवार
अवकाश के बाद कक्षाएं दोबारा शुरू
26 अक्टूबर, 2026
सोमवार
तैयारी की छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षा
20 नवंबर, 2026
शुक्रवार
थ्योरी (लिखित) परीक्षाएं शुरू
04 दिसंबर, 2026
शुक्रवार
शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation)
25 दिसंबर, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक
शुक्रवार से गुरुवार

DU Academic Calendar 2026-27: सम सेमेस्टर ( II, IV, VI, VIII) का पूरा शेड्यूल

अगले साल यानी 2027 के शुरुआत के साथ ही सम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 (शुक्रवार) से प्रारंभ हो जाएंगी। इस सेमेस्टर में उम्मीदवारों को 21 मार्च से 28 मार्च 2027 तक मिड-सेमेस्टर ब्रेक मिलेगा। सम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और तैयारी की छुट्टी 30 अप्रैल 2027 से शुरू होंगी और मुख्य थ्योरी परीक्षाएं 13 मई 2027 से आयोजित की जाएंगी। सत्र का समापन 3 जून से 20 जुलाई 2027 तक होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) के साथ होगा।

Also read DU CSAS PG Admission 2026: डीयू ने जारी किया पीजी एडमिशन अपग्रेड, मिड एंट्री, करेक्शन विंडो का संशोधित शेड्यूल

एकेडमिक एक्टिविटी
तारीख
दिन
कक्षाएं शुरू होने की तिथि
01 जनवरी, 2027
शुक्रवार
मिड-सेमेस्टर अवकाश
21 मार्च, 2027 से 28 मार्च, 2027 तक
रविवार से रविवार
अवकाश के बाद कक्षाएं दोबारा शुरू
29 मार्च, 2027
सोमवार
तैयारी की छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षा
30 अप्रैल, 2027
शुक्रवार
थ्योरी (लिखित) परीक्षाएं शुरू
13 मई, 2027
गुरुवार
ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation)
03 जून, 2027 से 20 जुलाई, 2027 तक
गुरुवार से मंगलवार
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications