DU UG Admission 2025: डीयू यूजी मॉप अप राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, शुल्क भुगतान डेट जानें
Saurabh Pandey | September 8, 2025 | 12:56 PM IST | 1 min read
डीयू के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले ही सीयूईटी स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय के किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश मिल चुका है, वे मॉप-अप राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड 2025 शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जो सीयूईटी स्कोर के बजाय कक्षा 12 के अंकों के आधार पर आयोजित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने मॉपअप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर आज यानी 8 सितंबर शाम 5 बजे से अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मॉप-अप राउंड के लिए सीटों का आवंटन 8 सितंबर से 11 सितंबर के बीच होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
डीयू के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले ही सीयूईटी स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय के किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश मिल चुका है, वे मॉप-अप राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय 79 कार्यक्रमों में कुल 71,624 स्नातक सीटें प्रदान करता है, जिनमें 60 कॉलेजों और विभागों में 186 बीए कार्यक्रम संयोजन शामिल हैं। मॉप-अप राउंड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिक्त सीटें कक्षा 12 की मेरिट के माध्यम से भरी जाएं।
विश्वविद्यालय ने मॉप-अप राउंड को एक विशेष अवसर और 2025-26 सत्र के लिए अंतिम प्रवेश प्रक्रिया बताया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके शैक्षणिक विवरण और दस्तावेज सटीक और अपडेट हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल