DU Admission 2024: डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 24 सितंबर तक जमा करें स्वीकृति शुल्क
Santosh Kumar | September 21, 2024 | 07:24 PM IST | 1 min read
डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने आज यानी 21 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के स्पॉट राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर आवंटन परिणाम देख सकते हैं। डीयू ने स्पॉट राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की है।
डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। ऑफर स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 22 सितंबर रात 11.59 बजे तक का समय होगा।
DU Admission 2024: स्वीकृति शुल्क 24 सितंबर तक
डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2024 नोटिस के अनुसार, कॉलेज 21 से 23 सितंबर के बीच आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। डीयू यूजी स्पॉट राउंड आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन स्वीकृति शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर शाम 4:59 बजे तक है।
उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड में आवंटित सीट को स्वीकार करना आवश्यक है, क्योंकि सीट अपग्रेडेशन या वापसी का कोई विकल्प नहीं है। आवंटित सीट को स्वीकार न करने पर उम्मीदवार डीयू में प्रवेश के लिए अपनी पात्रता खो देंगे, और उन्हें सीएसएएस यूजी 2024 प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
DU UG Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
डीयू यूजी 2024 प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी), यदि लागू हो
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- एड्रेस प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट)
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- चरित्र प्रमाण पत्र
अगली खबर
]DUSU Elections 2024: एनएसयूआई ने डूसू चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दे शामिल
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमारा घोषणापत्र छात्र कल्याण से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल