DU PG Counselling 2024: डीयू पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम कल pgadmission.uod.ac.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | June 21, 2024 | 08:48 AM IST | 2 mins read
डीयू पीजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 21 जून शाम 5 बजे सीएसएएस पोर्टल पर घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा कल यानी 22 जून को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in के माध्यम से सीएसएएस राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 देख सकते हैं।
सीएसएएस पीजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, डीयू पीजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 सीएसएएस पोर्टल पर शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए 27 जून तक का समय दिया गया है, जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 जून शाम 4:59 बजे तय की गई है। डीयू पीजी काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया कि, “यदि किसी भी स्तर पर प्रवेश से संबंधित उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज नकली/ गैर-वास्तविक/ मनगढ़ंत या किसी अन्य तरीके से गलत पाए जाते हैं, तो उक्त उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि पहले से ही प्रवेश लिया गया है तो इस संबंध में बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।”
डीयू ने जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में आगे कहा, “यदि कार्यक्रम पूरा करने के बाद नकली दस्तावेज पाए जाते हैं, तो कैंडिडेट की डिग्री रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।” बता दें, विभाग, केंद्र और कॉलेज 22 जून से 27 जून 2024 तक डीयू पीजी काउंसलिंग ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे।
DU PG Admissions 2024: काउंसलिंग तीन चरणों में होगी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों में डीयू काउंसलिंग राउंड की तिथियां देख सकते हैं:
- विश्वविद्यालय ने कहा कि प्रवेश काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित होगी।
- सीटें खाली रहने पर डीयू पीजी काउंसलिंग राउंड को बढ़ाया जा सकता है।
- डीयू पीजी राउंड-2 सीट आवंटन की घोषणा 2 जुलाई को की जाएगी और मिड-एंट्री विंडो 11 जुलाई से खुलेगी।
- सीट आवंटन का तीसरा चरण और अतिरिक्त कोटा के तहत प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 से शुरू होगी।
अगली खबर
]SHRESHTA NETS Result 2024: श्रेष्ठ नेट परिणाम shreshta.ntaonline.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
श्रेष्ठ नेट्स के माध्यम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल