DU Non-Teaching Recruitment 2026: डीयू में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read

डीयू में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीयू भर्ती नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 21 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आयुसीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इसके साथ ही आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या फिर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

DU Non-Teaching Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित / सामान्य
1,000 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) / ईडब्ल्यूएस / महिला
800 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग
600 रुपये

Also read RRB ALP CBAT Admit Card 2026: एएलपी सीबीएटी पुनर्निर्धारित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रोसेस जानें

DU Non-Teaching Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू, केवल शॉर्टलिस्ट करने के लिए)
  2. मुख्य परीक्षा ,वर्णनात्मक
  3. स्किल टेस्ट (केवल क्वालिफाई करने के लिए)
  4. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]