DU NCWEB Admission 2025: डीयू एनसीवेब बीए, बी.कॉम एडमिशन के लिए 5वीं कटऑफ लिस्ट ncweb.du.ac.in पर आज होगी जारी
Saurabh Pandey | September 1, 2025 | 01:09 PM IST | 2 mins read
डीयू एनसीवेब कटऑफ सूची 2025 में कॉलेज, श्रेणी और पाठ्यक्रम के अंक शामिल होते हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स और बीकॉम के लिए कटऑफ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यू) आज यानी 1 सितंबर को डीयू एनसीवेब एडमिशन के लिए 5वीं कटऑफ 2025 लिस्ट जारी करेगा। एनएसीवेब के बीए और बी. कॉम कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकेंगे।
डीयू एनसीवेब कटऑफ सूची 2025 में कॉलेज, श्रेणी और पाठ्यक्रम के अंक शामिल होते हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स और बीकॉम के लिए कटऑफ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
डीयू एनएसीवेब के बीए और बी. कॉम प्रोग्राम्स में अभी तक लगभग 11 हजार से अधिक छात्राओं ने एडमिशन लिया है, जबकि लगभग 3, 600 सीटें खाली हैं। DU NCWEB की कटऑफ को सभी कैटेगरी के लिए जारी किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी आदि शामिल होगी।
डीयू एनसीवेब 5वीं (स्पेशल) कटऑफ जारी होने के बाद अभ्यर्थी 2 सितंबर सुबह 10 बजे से लेकर 3 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी डीयू कॉलेजों को एडमिशन प्रक्रिया 4 सितंबर शाम 5 बजे तक पूरी करनी होगी।
DU NCWEB Admission 2025: स्पेशल ड्राइव कटऑफ डेट
उम्मीदवारों के लिए एडमिशन फीस भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव कटऑफ 8 सितंबर 2025 को जारी की जाएगी।
सीयूईटी यूजी में छात्राओं की संख्या बढ़ी
शिक्षा मंत्रालय द्वारा संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू होने के बाद से इसमें शामिल होने वाली लड़कियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में जहां 4.29 लाख छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं; वहीं यह संख्या 2023-24 में बढ़कर 5.13 लाख और 2024-25 में 5.94 लाख हो गई। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने यह आंकड़ा इस सवाल के जवाब में साझा किया कि क्या CUET के कारण छात्राओं के नामांकन में, खासकर दूरदराज के इलाकों से, गिरावट आई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई