DU CSAS PG Admission 2026: डीयू पीजी एडमिशन के लिए अपग्रेड, मिड एंट्री, करेक्शन विंडो का संशोधित शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | July 1, 2026 | 05:07 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सत्र 2026-27 के लिए CSAS-PG दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 1 से 2 जुलाई तक अपग्रेड विंडो और 3 से 5 जुलाई 2026 तक मिड-एंट्री व करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एडमिशन ब्रान्च ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन सीटी एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स के दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के अंतर्गत अपग्रेड विंडो, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो और तीसरे राउंड के सीट आवंटन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम्स (जैसे MFA, MA Music, B.P.Ed और M.P.Ed), CW, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के तहत होने वाले एडमिशंस की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।
अपग्रेड विंडो और विकल्प चुनने की तारीख
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले या दूसरे राउंड में अपनी फीस का सफल भुगतान करके प्रवेश की पुष्टि कर ली है, वे 'फ्रीज' या 'अपग्रेड' का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया बुधवार, 1 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। ध्यान रहे कि यह विकल्प उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध नहीं होगा, जिन्हें उनकी पहली प्राथमिकता मिल चुकी है या जिन्होंने पहले ही 'फ्रीज' बटन दबा दिया है।
DU PG CSAS 2026-27 Admission: मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो
ऐसे नए उम्मीदवार जो पहले CSAS (PG)-2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे या किसी कारणवश अपना आवेदन फॉर्म पूरा नहीं कर सके थे, वे 1000 रुपये की मिड-एंट्री फीस देकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो की सुविधा शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से रविवार, 5 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके तहत पहले से पंजीकृत छात्र चुनिंदा क्षेत्रों और अपनी पात्रता शर्तों में सुधार कर सकते हैं।
हालांकि, कैटेगरी बदलने की सुविधा केवल एक बार के लिए है और जो इसका लाभ उठा चुके हैं, वे अब इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकल या स्पोर्ट्स कोटा वाले कोर्सेज में मिड-एंट्री की अनुमति नहीं होगी।
तीसरे राउंड का सीट आवंटन और फीस भुगतान
तीसरे राउंड के मुख्य CSAS (PG) आवंटन और परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम्स के पहले राउंड की घोषणा गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को की जाएगी। इसके अलावा CW, स्पोर्ट्स और वार्ड सुपरन्यूमरेरी कोटा की सूची शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जारी होगी।
- सीट स्वीकार करने की अवधि - सामान्य और परफॉर्मेंस-बेस्ड आवंटित सीटों को अभ्यर्थी 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक स्वीकार कर सकते हैं। वहीं, कोटा वाले उम्मीदवार 10 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक सीट स्वीकार कर सकेंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन - संबंधित विभाग, केंद्र या कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और मंजूरी देने का काम 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि - आवंटित सीटों के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम समय-सीमा सोमवार, 13 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
- विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो सीटों की उपलब्धता के आधार पर आवंटन के और भी राउंड घोषित किए जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा