Delhi University: डीयू में नए शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षाएं शुरू, आवास की खोज में जुटे छात्र, अभिभावक
Press Trust of India | August 29, 2024 | 10:43 PM IST | 2 mins read
डीयू ने इस साल 69 कॉलेजों में 65,000 से ज्यादा छात्रों को दाखिला दिया है। विश्वविद्यालय 1,500 से ज्यादा प्रोग्राम चलाता है, जिसमें कुल 71,600 सीटें उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आज यानी 29 अगस्त से नया शैक्षणिक वर्ष शुरू हो गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के नतीजों के लंबे इंतजार के बाद कक्षाएं फिर से शुरू होने से अभिभावकों और उनके बच्चों के बीच अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया है। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र-छात्राएं कक्षाओं में शामिल हो गए हैं।
हरियाणा के फतेहाबाद से अपनी बेटी के साथ आए संजीव बंसल ने इस बात पर गर्व जताया कि उनकी बेटी अपने गृहनगर से बाहर शिक्षा प्राप्त कर रही है। उदय सैनी की मां राधा सैनी ने हंसराज कॉलेज में अर्थशास्त्र ऑनर्स में दाखिला मिलने पर राहत जताई।
बता दें कि सीयूईटी के नतीजों में देरी की वजह से कई अभिभावकों में तनाव पैदा हो गया था, उन्हें डर था कि उन्हें निजी कॉलेजों में ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है। इस स्थिति की वजह से आवास की तलाश में भी भीड़ उमड़ पड़ी, कई छात्र और अभिभावक कॉलेज के नजदीक आवास की तलाश करते देखे गए।
Also read Delhi University Fee Hike: डीयू ने बढ़ाई प्रथम वर्ष के सभी यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों की फीस
दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस साल अपने 69 कॉलेजों में 65,000 से ज्यादा छात्रों को दाखिला दिया है। विश्वविद्यालय 1,500 से ज्यादा प्रोग्राम ऑफर करता है, जिसमें कुल 71,600 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली के प्रेम प्रसाद ने खुशी जताई कि उनकी बेटी यशवी को मिरांडा कॉलेज में गणित में बीएससी करने का मौका मिला है।
मिरांडा कॉलेज में इतिहास में स्नातक की पढ़ाई के लिए आई हर्षिता चौहान ने कहा कि वह महिला कॉलेज में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। हालांकि, सभी आगमन सहज नहीं थे। हल्द्वानी से अपनी बेटी को दौलत राम कॉलेज छोड़ने आई तारा को आवास की समस्या का सामना करना पड़ा और उन्हें अपना सामान कॉलेज में ही रखना पड़ा। तारा ने कहा, "मैं समय पर यहां नहीं पहुंच पाई और आवास की कमी के कारण अपना सामान भी कॉलेज में ही छोड़ना पड़ा।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच