RBI Grade B Admit Card 2024: आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, परीक्षा 8 सितंबर से

आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 परीक्षा 8 से 14 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 परीक्षा 8 से 14 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | August 29, 2024 | 08:45 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार प्रवेश पत्र आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा 8 सितंबर से आयजित की जाएगी। आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 परीक्षा 14 सितंबर, 2024 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

Background wave

RBI Grade B Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डिटेल्स

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता लिखा होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर भी होंगे। साथ ही एडमिट कार्ड पर परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश भी दिए होंगे।

आरबीआई ग्रेड 'बी' (डीआर)-जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम के पदों के लिए चरण I परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 94 पद भरे जाएंगे। आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

Also readIOB Recruitment 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के 550 पदों पर निकली भर्ती, 10 सितंबर तक करें आवेदन

RBI Grade B Admit Card Link: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं–

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- opportunities.rbi.org.in/Scripts/CallLetters.aspx
  • आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार दोबारा से संबंधित लिंक को खोलें।
  • यहां पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications