DTU Non Teaching Admit Card 2026: डीटीयू नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड dtu.ac.in पर जारी, परीक्षा 12 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 12:08 PM IST | 1 min read
डीटीयू दिल्ली नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) की ओर से नॉन टीचिंग ग्रुप सी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर डीटीयू नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीटीयू दिल्ली नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डीटीयू दिल्ली एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर, रोल नंबर और परीक्षा दिवस निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
डीटीयू नॉन टीचिंंग ग्रुप सी परीक्षा 2025 दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। वैध एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को डीटीयू नॉन टीचिंंग एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को सत्यापित कर लेना चाहिए। डीटीयू दिल्ली हाल टिकट में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत डीटीयू भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए।
दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 66 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) के 50 पद और ऑफिस असिस्टेंट (OA)/ डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 16 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए डीटीयू पोटर्ल पर विजिट करें।
DTU Delhi Non Teaching Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीटीयू नॉन टीचिंग परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन खोजें।
- JOA-OA एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Aligarh Muslim University: एएमयू की महिला प्रोफेसर ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, विवि प्रशासन ने नकारा
प्रोफेसर रचना कौशल ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने विश्वविद्यालय से की गई अपनी शिकायतों में उत्पीड़न के कारण के रूप में कभी भी धार्मिक पहचान का जिक्र नहीं किया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच