DSSSB TGT Bharti 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती पंजीकरण 8 फरवरी से शुरू, dsssbonline.nic.In से करें आवेदन
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 03:54 PM IST | 1 min read
भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से या मेल आदि द्वारा प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और ड्राइंग शिक्षक के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू कर रहा है। जो उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए पात्र और इच्छुक हैं, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 मार्च रखी है।
इस भर्ती अभियान के तहत टीजीटी और ड्राइंग टीचर के 5,118 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को 8 मार्च रात 11:59 बजे से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से या मेल आदि द्वारा प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
पात्रता मानदंड की बात करें तो DSSSB TGT Bharti 2024 के लिए बोर्ड ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की है। शैक्षिक योग्यता में आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
टीजीटी और ड्राइंग टीचर के पदों पर सामान्य वर्ग के लिए 2,897, ओबीसी समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 724, ईडब्ल्यूएस के लिए 144, एससी वर्ग के लिए 507 और एसटी के लिए 846 रिक्तियां जारी की गई हैं।
DSSSB TGT Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर
- टीजीटी और पंजीकृत शिक्षक पंजीकरण के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट प्राप्त करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी