DSSSB PET Exam 2026 Dates: दिल्ली में फिजिकल एजुकेशन टीचर भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, शिफ्ट टाइमिंग जानें

Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी ने परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

बोर्ड अलग से इन परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी दी गई होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) भर्ती परीक्षा 2026 तिथियों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, जिसमें तारीख और शिफ्ट के अनुसार समय की जानकारी दी गई है।

बोर्ड अलग से इन परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी । ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा ।

DSSSB PET Exam 2026 Dates: परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड की प्रक्रिया

  1. डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. 'लेटेस्ट नोटिफिकेशंस' या 'परीक्षा संबंधी घोषणाओं' वाले सेक्शन पर जाएं।
  3. 'डीएसएसएसबी फिजिकल एजुकेशन टीचर एग्जामिनेशन शेड्यूल 2026' नोटिस खोजें।
  4. अब परीक्षा पीडीएफ खोलने के लिए संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें।
  5. परीक्षा की तारीखों और शिफ्ट के अनुसार समय को ध्यान से देखें।
  6. अंत में परीक्षा पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।

Also read BSSC Stenographer Admit Card 2026: बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 1 दिसंबर को होगी

DSSSB PET Exam 2026 Dates: परीक्षा तिथि

डीएसएसएसबी की तरफ से जारी परीक्षा नोटिस के अनुसार, फिजिकल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 14 और 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। यह परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी।

परीक्षा तिथि और दिन
शिफ्ट
समय
14 दिसंबर 2026 (सोमवार)
शिफ्ट 1
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
14 दिसंबर 2026 (सोमवार)
शिफ्ट 2
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
14 दिसंबर 2026 (सोमवार)
शिफ्ट 3
शाम 5 बजे से 7 बजे तक
15 दिसंबर 2026 (मंगलवार)
शिफ्ट 1
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
15 दिसंबर 2026 (मंगलवार)
शिफ्ट 2
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]