DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026: डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
Santosh Kumar | June 18, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अब अपने जवाबों की जांच करने के लिए अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके आंसर की देख सकते हैं।
नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने सेप्टम 11 भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित टियर-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 15 जून को हुई इस परीक्षा की आंसर की 18 जून को आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। यह परीक्षा सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (एसटीए-बी) और टेक्नीशियन-ए के पदों पर कुल 764 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई।
उम्मीदवार अब अपने जवाबों की जांच करने के लिए अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके आंसर की देख सकते हैं।
इससे उम्मीदवार नतीजे घोषित होने से पहले ही संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे और अपनी स्थिति का आकलन कर सकेंगे। डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 आंसर की जारी होने के साथ ही, ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है।
DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026: आंसर-की कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए drdo.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में 'CEPTAM 11 Tier-2 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद, आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अगर कोई गड़बड़ी हो, तो ऑब्जेक्शन प्रोसेस का पालन करें।
DRDO CEPTAM 11 Answer Key 2026: फाइनल आंसर की व रिजल्ट जल्द
अगर उम्मीदवारों को किसी सवाल या जवाब में कोई गलती लगती है, तो वे तय समय-सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार, ऑब्जेक्शन की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
इसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती प्रक्रिया में टियर-1, टियर-2 और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। टेक्नीशियन-A पदों के लिए एक ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नेम वाइज जारी, मेन्स के लिए आवेदन 19 जून से शुरू
यूपीएसई ने सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नाम और रोल नंबर, दोनों के आधार पर उपलब्ध कराए हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई। सिविल सर्विसेज मेंस के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम