Diwali 2024: बिहार, एमपी, यूपी और राजस्थान में दिवाली की छुट्टियां कब? जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Santosh Kumar | October 28, 2024 | 01:34 PM IST | 2 mins read
दिवाली के मौके पर हरियाणा में लंबी छुट्टी रहने वाली है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी 5 दिन की छुट्टी रहने वाली है।
नई दिल्ली: दिवाली भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस साल यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा, हालांकि कई विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि दिवाली 1 नवंबर को है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए इस लेख में जानते हैं कि दिवाली से लेकर छठ पूजा तक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत किन राज्यों में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।
दिवाली का त्योहार खत्म होते ही यूपी, बिहार और झारखंड में छठ का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाएगा। छठ पूजा 7 और 8 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। बिहार सरकार ने भी छठ पूजा के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है।
Diwali Holidays 2024: कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां
बिहार में छठ पूजा के लिए 6 नवंबर से 9 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के स्कूलों में 31 अक्टूबर से कुल 4 दिन की छुट्टी रहेगी। राजस्थान के स्कूलों में 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
मध्य प्रदेश में भी दिवाली के मौके पर स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी। दिवाली 31 अक्टूबर को है और 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी है। इसके बाद शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों का फायदा स्कूली बच्चों, बैंक कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों सभी को मिलेगा।
Diwali Holiday Date 2024: हरियाणा में 5 दिन की छुट्टी
इसके अलावा हरियाणा में भी लंबी छुट्टियां होने जा रही हैं। कॉलेज, यूनिवर्सिटी के अलावा सरकारी दफ्तरों में 5 दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। हरियाणा सरकार के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, 30 अक्टूबर को राज्य में छोटी दिवाली की छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पड़ रहा है। इस दिन स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर 4 नवंबर 2024 से खुलेंगे।
हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां दिवाली के मौके पर कोई छुट्टी नहीं दी जाती है। इस साल भी कई राज्यों में दिवाली की छुट्टी नहीं दी गई है। इनमें मुख्य रूप से केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, असम आदि शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार