Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेंगी साइकिलें, सीएम रेखा गुप्ता आज करेंगी शुभारंभ
Santosh Kumar | July 31, 2026 | 08:16 AM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अगले महीने चरणबद्ध तरीके से दिल्ली भर में स्कूली छात्राओं को कुल 1.40 लाख साइकिल प्रदान की जाएंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'विद्या वाहिनी' साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी जिसके तहत नौवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी।
पहले चरण में गुप्ता 3,000 छात्राओं को साइकिलें प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अगले महीने चरणबद्ध तरीके से दिल्ली भर में स्कूली छात्राओं को कुल 1.40 लाख साइकिल प्रदान की जाएंगी।
इसमें कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य स्कूल आने-जाने को आसान बनाना, नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना और लड़कियों को अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में मदद करना है।
Delhi Vidya Vahini Scheme: कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शहर की कोई भी लड़की दूरी, संसाधनों की कमी या परिवहन संबंधी चुनौतियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
सीएम ने एक्स पर कहा कि दिल्ली की बेटियां न सिर्फ़ अपने सपनों को संजोती हैं, बल्कि एक विकसित, शिक्षित और सशक्त दिल्ली का भविष्य भी बनाती हैं। 'विद्या वाहिनी योजना' बेटियों के इस सफ़र में उनकी नई साथी बनेगी।
इसके तहत, आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 3,000 छात्राओं को साइकिलें बांटी जाएंगी। यह कार्यक्रम 31 जुलाई को सुबह 10 बजे पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार