DU NCWEB 3rd Cut-off 2024: डीयू एनसीवेब एडमिशन की तीसरी कट ऑफ लिस्ट du.ac.in पर जारी, 7 सितंबर से प्रवेश शुरू
Saurabh Pandey | September 6, 2024 | 06:11 PM IST | 2 mins read
डीयू की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बी.ए. बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी कट-ऑफ सूची जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के तहत बी.ए. और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी कट-ऑफ सूची आज यानी 6 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट: www.du.ac.in पर जारी कर दिया है।
डीयू एनसीवेब पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कल यानी 7 सितंबर से शुरू होगी। महिला छात्र विभिन्न यूजी डिग्री के लिए कटऑफ सूची चेक करने के बाद डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकती हैं।
डीयू एनसीवेब की कक्षाएं शनिवार, रविवार और शैक्षणिक अवकाश के दौरान आयोजित की जाती हैं। DU NCWEB तीसरी कटऑफ 2024 में कॉलेज का नाम और विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ विवरण शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक छात्र एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DU NCWEB 3rd Cut-off 2024: बीकॉम कटऑफ
|
कॉलेज का नाम |
कटऑफ (सामान्य) |
कटऑफ (ओबीसी) |
कटऑफ (एससी) |
कटऑफ (एसटी) |
कटऑफ (ईडब्ल्यूएस) |
कटऑफ (पीडब्ल्यूडी) |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
अदिति महाविद्यालय |
50 |
47 |
46 |
45 |
47 |
45 |
|
भगिनी निवेदिता कॉलेज |
50 |
47 |
46 |
45 |
47 |
45 |
|
आर्यभट्ट कॉलेज |
50 |
50 |
49 |
48 |
50 |
48 |
|
भारती कॉलेज |
55 |
52 |
51 |
50 |
52 |
50 |
|
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज |
53 |
52 |
51 |
50 |
52 |
50 |
|
दीन दयान उपाध्याय कॉलेज |
62 |
53 |
52 |
51 |
53 |
51 |
|
डा. भीम राव अंबेडकर कॉलेज |
55 |
49 |
48 |
47 |
49 |
47 |
|
जेडीएम कॉलेज |
60 |
55 |
54 |
53 |
55 |
53 |
|
जीसस एंड मैरी कॉलेज |
70 |
59 |
58 |
57 |
59 |
57 |
|
कालिंदी कॉलेज |
56 |
53 |
52 |
51 |
53 |
51 |
Also read NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग आज से होगी शुरू, सीट अलॉटमेंट 13 सितंबर को
डीयू एनसीवेब बीए प्रवेश के लिए कट ऑफ लिस्ट विषयवार आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर उपलब्ध है। बीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र इसे चेक कर सकते हैं।
DU NCWEB 3rd Cut-off 2024: बीए कटऑफ लिस्ट इतिहास और पॉलिकल साइंस
डीयू एनसीवेब बीए प्रवेश 2024 इतिहास और पॉलिकल साइंस विषय के लिए सामान्य कैटेगरी कट ऑफ सबसे अधिक 87 मिरांडा हाउस का है। इसके बाद मैत्रेयी कॉलेज ऑफ वुमेन का 73 है। ओबीसी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 77 और हंसराज कॉलेज में 74 है। एससी के लिए भी सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 73 और हंसराज कॉलेज में 77 है। एसटी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 72 और हंसराज कॉलेज में 71 है। ईडब्ल्यूएस के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 77 और हंसराज कॉलेज में 74 है। पीडब्ल्यूडी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 71 और हंसराज कॉलेज में 70 है।
DU NCWEB 3rd Cut-off 2024: बीए कटऑफ लिस्ट इकॉनोमिक्स और पॉलिकल साइंस
डीयू एनसीवेब बीए प्रवेश 2024 इकॉनोमिक्स और पॉलिकल साइंस विषय के लिए सामान्य कैटेगरी कट ऑफ सबसे अधिक 63 एसपीएम कॉलेज का है। इसके बाद मैत्रेयी कॉलेज ऑफ वुमेन, डीडीयू और महाराजा अग्रसेन का 62 है। ओबीसी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 73 और हंसराज कॉलेज में 71 है। एससी के लिए भी सबसे अधिक कटऑफ हंसराज कॉलेज में 71 है। एसटी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 67 और हंसराज कॉलेज में 66 है। ईडब्ल्यूएस के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 73 और हंसराज कॉलेज में 71 है। पीडब्ल्यूडी के लिए सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस 67 और हंसराज कॉलेज में 66 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल