Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग आज से होगी शुरू, सीट अलॉटमेंट 13 सितंबर को

Santosh Kumar | September 6, 2024 | 05:11 PM IST | 1 min read

नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 24 अगस्त को जारी किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 24 अगस्त को जारी किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज यानी 6 सितंबर 2024 से नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपनी चॉइस भर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 24 अगस्त को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किया गया था।

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 शेड्यूल

नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया दूसरे राउंड की काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग के बाद शुरू होगी जो 11 सितंबर से शुरू होगी और 12 सितंबर तक जारी रहेगी। नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे, उन्हें 14 से 20 सितंबर 2024 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद कॉलेजों को अभ्यर्थियों का डेटा वेरिफाई करके एमसीसी को भेजना होगा। इसके लिए 21 और 22 सितंबर 2024 की तिथि तय की गई है।

Also readNEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा शेड्यूल जल्द exams.nta.ac.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क; प्रक्रिया

NEET UG Counselling 2024: विकल्प भरने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी राउंड 2 विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब, 'नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग' लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थियों को पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • नीट यूजी राउंड 2 विकल्प भरने की प्रक्रिया की पूरी करें।
  • अंत में सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications