DU Academic Calendar 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी, बीटेक और एलएलबी के लिए शैक्षणिक कैलेंडर किया जारी
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के लिए मौजूदा छात्रों की ग्रीष्मकालीन अवकाश 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एलएलबी में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रमों बीए एलएलबी (ऑनर्स) व बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए सेमेस्टर-1 एवं सेमेस्टर-2 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के लिए मौजूदा छात्रों की गर्मियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले, मई में डीयू ने पिछले साल के शैक्षणिक कैलेंडर में संशोधन करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 14 जून से 21 जुलाई तक कर दिया था। पहले यह अवकाश 7 जून से 21 जुलाई तक निर्धारित था।
विश्वविद्यालय ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उपरोक्त एकेडमिक कैलेंडर को लागू करने के लिए, शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए मौजूदा शैक्षणिक कैलेंडर में अधिसूचित ग्रीष्मकालीन अवकाश को 22 जुलाई 2024 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2024 कर दिया गया है।”
Also read DU PG Seat Allotment Result 2024: डीयू पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट admission.uod.ac.in पर जारी
डीयू शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 के अनुसार, मध्य सेमेस्टर अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिया जाएगा और अवकाश के बाद कक्षाएं 4 नवंबर से शुरू होंगी। थ्योरी सब्जेक्ट के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं 10 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी और शीतकालीन अवकाश की घोषणा 29 दिसंबर को की जाएगी।
DU Academic Calendar 2024-25: शैक्षणिक कैलेंडर
डीयू में विभिन्न गतिविधियों की तिथियां इस प्रकार हैं:
| सेमेस्टर 1, 3 | |
|---|---|
|
कक्षाओं की शुरुआत |
1 अगस्त, 2024 |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश |
27 अक्टूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश के बाद कक्षाएं शुरू होंगी |
4 नवंबर, 2024 |
|
कक्षाएं स्थगित, तैयारी अवकाश और व्यावहारिक परीक्षाएं शुरू |
28 नवंबर, 2024 |
|
सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू |
10 दिसंबर, 2024 |
|
सर्दियों की छुट्टियां |
29 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 |
|
सेमेस्टर 2, 4 |
|
|
कक्षाओं की शुरुआत |
2 जनवरी, 2025 |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश |
9 मार्च, 2025 से 16 मार्च, 2025 तक |
|
मध्य सेमेस्टर अवकाश के बाद कक्षाएं शुरू होंगी |
17 मार्च, 2025 |
|
कक्षाएं स्थगित, तैयारी अवकाश और व्यावहारिक परीक्षाएं शुरू |
30 अप्रैल, 2025 |
|
सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू |
13 मई, 2025 |
|
गर्मी की छुट्टियां |
1 जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र