Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ‘आप’ ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Santosh Kumar | August 21, 2025 | 03:13 PM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट के बीच दिल्ली के 6 स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम 6 स्कूलों को आज (21 अगस्त) ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट के बीच दिल्ली के 6 स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल स्कूल शामिल हैं।
इसके अलावा द्वारका स्थित राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल परिसर में पहुंचे।
Delhi School Bomb Threat: पिछले चार दिनों में तीसरी धमकी
पिछले चार दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों और 20 अगस्त को करीब 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जिन्हें बाद में 'फर्जी' करार दिया गया।
दिल्ली की विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने स्कूल को मिल रही लगातार धमकियों को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 'आप' ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "आखिर इतनी नाकाम कैसे हो सकती है कानून व्यवस्था?"
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना
आप ने लिखा, "अब तो हर रोज़ ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही। भाजपा के 4 इंजनों ने दिल्ली की कानून व्यवस्था इतनी बदहाल कर दी है कि बच्चों को अब स्कूल जाने से भी डर लग रहा।"
हाल ही में, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल को मिल रही लगातार धमकियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली "4 इंजन वाली" सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]Operation Sindoor: एनसीईआरटी ने कक्षा 3 से 12 तक के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दो विशेष पाठ शुरू किए
इसमें से एक पाठ में कहा गया है, ‘‘भारत ने सात मई, 2025 को पाकिस्तान और इसके अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलों और हवाई हमलों की शुरुआत की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल