Delhi Police Head Constable Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की जारी, दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 10:35 PM IST | 2 mins read
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 7 फरवरी तक का समय भी दिया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 फरवरी को दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और हेड कांस्टेबल {सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)} परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की जांच सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 7 फरवरी तक का समय भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। आयोग ने टेंटेटिव आंसर की और क्वेश्चन पेपर के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है।
नोटिस में कहा गया कि, “टेंटेटिव आंसर की के खिलाफ यदि कोई भी आपत्ति/चुनौती हो, तो 05.02.2026 (शाम 06:00 बजे) से 07.02.2026 (शाम 06:00 बजे) तक ऑनलाइन जमा की जा सकती है। 07.02.2026 को शाम 06:00 बजे के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।”
उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने बताया कि किसी अन्य माध्यम से जमा की गई आपत्तियों/चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। चैलेंज मॉड्यूल में सवालों और ऑप्शन का क्रम एक जैसा है।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा, 2025 7 से 12 जनवरी, 2026 तक और दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO)/(TPO) परीक्षा 2025 15 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
Delhi Police Head Constable Tentative Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘लॉगिन या रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी