SSC CPO Re-Exam 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द, अब 2 दिसंबर को होगी
Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 10:43 PM IST | 2 mins read
एसएससी ने 26 नवंबर को शिफ्ट 1 में हुई सीपीओ पेपर 1 परीक्षा को सवालों के रिपीट होने की वजह से कैंसिल कर दिया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई (CPO) परीक्षा 2026 के लिए 26 नवंबर को आयोजित पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आज यानी 27 नवंबर को एक जारी नोटिस में इसकी पुष्टि की है।
आयोग द्वारा शिफ्ट-1 में हुई एसएससी सीपीओ 2026 पेपर 1 की पुनः परीक्षा अब 2 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 28 नवंबर को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नोटिस में कहा गया, “आयोग ने पाया है कि 26 नवंबर, 2026 को आयोजित दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 (पेपर-1) की पहली शिफ्ट के प्रश्न-पत्र में कुछ प्रश्न दोहराए गए थे। इसलिए, इसे रद्द करने और उस शिफ्ट में शामिल उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।”
एसएससी के अनुसार, परीक्षा के नए स्थान का विवरण और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 28 नवंबर, 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें।
SSC CPO Re-Exam 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीपीओ रीएग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना चाहिए, ताकि प्रवेश के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1871 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 1612 पद पुरुष उम्मीदवारों और 259 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र