Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, परिसर खाली कराए गए, तलाशी अभियान जारी
Santosh Kumar | September 20, 2025 | 01:06 PM IST | 1 min read
जिन स्कूलों को धमकियां मिली उनमें द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस तथा बम निरोधक दस्तों ने स्कूल पहुंच कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकियां मिली उनमें द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और पुलिस दल परिसरों में पहुंचे और एहतियात के तौर पर छात्रों व कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’
स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकियां किसने दीं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या ये धमकियां दहशत फैलाने के किसी समन्वित प्रयास का हिस्सा हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को पिछले साल से ही बम की धमकी वाले ऐसे ही ईमेल भेजे जा रहे हैं। हाल ही में, स्कूलों और कॉलेजों के अलावा दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी ऐसी धमकी मिली है।
इससे पहले 9 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे बाद में अफवाह करार दिया गया था।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]NIOS 10th, 12th Date Sheet 2025: एनआईओएस 10वीं-12वीं की डेटशीट sdmis.nios.ac.in पर जारी, एग्जाम 14 अक्टूबर से
जारी डेटशीट के अनुसार, सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेंगी। इस बीच, एनआईओएस प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कर रहा है, जो 12 से 27 सितंबर, 2025 तक निर्धारित हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम