Delhi HC SPA PA Exam Date 2026: दिल्ली एचसी एसपीए-पीए परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 09:53 PM IST | 2 mins read
दिल्ली एचसी एसपीए पीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi HC) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) एग्जाम 2026 और पर्सनल असिस्टेंट (PA) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दिल्ली एचसी एसपीए 2026 परीक्षा 14 नवंबर को और दिल्ली एचसी पीए 2026 परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Delhi HC SPA Exam Schedule 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा
दिल्ली एचसी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा 2026 के अंतर्गत चरण-1 इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 14 नवंबर, 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। इसके अलावा, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों के लिए निर्देश आदि का विवरण एडमिट कार्ड में जांच सकेंगे, जो परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Delhi HC PA Exam Schedule 2026: पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा
दिल्ली एचसी पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा 2026 के तहत चरण-1 (क्वालीफाइंग चरण) इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा, जिसमें रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों के लिए निर्देश आदि का विवरण उपलब्ध होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिल्ली हाईकोर्ट एसपीए पीए 2026 परीक्षा दिल्ली-एनसीआर में निर्धारित एग्जाम सेंटर में आयोजित किया जाएगा।” परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी और उसमें उल्लिखित दस्तावेज दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 33 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
Delhi HC SPA PA Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसपीए पीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- दिल्ली एचसी भर्ती पोर्टल www.delhihighcourt.nic.in/web/job-openings पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एसपीए पीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- हॉल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार