CLAT PG 2025: क्लैट पीजी के लिए अधिक काउंसलिंग शुल्क पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, बीसीआई से मांगा जवाब
Press Trust of India | June 23, 2025 | 08:37 PM IST | 1 min read
न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने कंसोर्टियम, भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्र और अन्य से 2 जुलाई तक जवाब देने को कहा।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (CLAT PG) उम्मीदवार द्वारा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के समूह (कंसोर्टियम) की ओर से ‘बहुत अधिक’ काउंसलिंग शुल्क लिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सोमवार को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।
न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने कंसोर्टियम, भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्र और अन्य से 2 जुलाई तक जवाब देने को कहा। बता दें कि, क्लैट पीजी 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है।
याचिकाकर्ता अभ्यर्थी का पक्ष रखने के लिए पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि उनका मुवक्किल 20 जून को दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग नहीं ले सका, क्योंकि उसे ‘अग्रिम भुगतान’ के रूप में 20,000 रुपए जमा कराने थे और उसने पहले चरण के लिए वापसी योग्य काउंसलिंग शुल्क के रूप में 30,000 रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया था।
Also read CLAT PG 2025 Revised Result: एनएलयू ने क्लैट पीजी का संशोधित रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कि या
अधिवक्ता ने मुवक्किल की ओर से कहा, ‘‘मैं प्रति चरण भागीदारी के लिए 20,000 रुपए का भुगतान किए बिना भाग नहीं ले सकता... पूरे देश में यह एकमात्र परीक्षा है जिसमें इतनी बड़ी राशि ली जाती है। सैकड़ों छात्र काउंसलिंग में भाग नहीं ले पा रहे हैं। मैं दूसरे चरण में शामिल नहीं हो पाया और तीसरा चरण चार जुलाई को है।’’
वकील ने अपने मुवक्किल को 20,000 रुपए का भुगतान किए बिना अगले दौर में भाग लेने के लिए अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया तथा ‘‘इतनी अधिक फीस’’ वसूलने को भेदभावपूर्ण और असंगत बताया।
CLAT PG Counselling 2025: क्लैट पीजी काउंसलिंग
राउंड 2 के लिए आवंटन सूची कल यानी 24 जून को और राउंड 3 के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच