दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया
Santosh Kumar | March 22, 2026 | 12:45 PM IST | 1 min read
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को शनिवार को सम्मानित किया और कहा कि दिल्ली सरकार हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। 'दिल्ली के गौरव: यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026' का आयोजन पहली बार सरकार द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किया गया।
अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''हमारा लक्ष्य राजधानी से हर साल बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना है।'' सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का पोस्ट साझा किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर साल शहर से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी तैयार हो सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है जहां हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों।
अभ्यर्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगली खबर
]RSSB Agriculture Supervisor 2026: आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 18 अप्रैल को होगा एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,100 पदों को भरा जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार