Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
Press Trust of India | November 20, 2025 | 05:06 PM IST | 2 mins read
अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, "बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर डिपार्टमेंट तुरंत मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह कम से कम 3 निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद कई एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन स्कूलों में चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल और बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल शामिल हैं।
अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा, "बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर डिपार्टमेंट तुरंत मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हम सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।"
इससे पहले, 18 नवंबर को दिल्ली के साकेत, द्वारका और पटियाला हाउस कोर्ट के साथ-साथ सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के दो स्कूलों में बम की धमकी दी गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी चेकिंग की गई।
टेररिस्ट मॉड्यूल के नाम से भेजे गए ईमेल
पुलिस ने कहा कि एक टेररिस्ट मॉड्यूल के नाम से भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए गए, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते की कई टीम भेजी गईं।
पुलिस ने बताया, “जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।” एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर बताया कि प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे गए और उसे पुलिस की मदद की जरूरत है।
इस मामले में, धमकी पर वैसा ही रिएक्शन हुआ, जिसमें टीमों को मौके पर भेजा गया और स्कूलों को खाली कराया गया। स्कूलों की जांच की गई, और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में, धमकी को एक अफवाह घोषित कर दिया गया।
प्रशांत विहार स्कूल में शाम को वार्षिक समारोह का आयोजन था। अधिकारी ने कहा कि सूचना देने के बाद कॉल करने वाले का फोन बंद हो गया, जांच जारी हैं। ईमेल मिलने के बाद तीनों अदालत परिसरों में इसी तरह की जांच की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार