DDU University Counselling: डीडीयू यूजी, पीजी सीट आवंटन रिजल्ट ddugu.ac.in पर जारी, डीवी वेरिफिकेशन डेट जानें
Saurabh Pandey | July 30, 2025 | 11:15 AM IST | 2 mins read
दूसरे चरण की काउंसिलिंग में पहले उन अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होनें पहले राउंड में अपग्रेड विकल्प का चुनाव किया है। इसके बाद दूसरे चरण की शेष काउंसिलिंग की जाएगी।
नई दिल्ली : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए डीडीयू 2025 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए पंजीकरण कराया है, वे डीडीयू की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा है कि बीए (ऑनर्स), बीएससी (गणित/बायो) ऑनर्स, बी.टेक, एम.एससी. कृषि, एलएलएम और एम.एड को छोड़कर सभी यूजी/पीजी कार्यक्रमों के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकता है। अलॉटमेंट लेटर प्राप्त होने के 3 कार्यदिवसों के भीतर, अभ्यर्थी को अपने संकाय / विभाग / कॉलेज अपने सभी प्रमाण पत्रों को सत्यापित कराने के लिए संपर्क करना होगा।
अगर अभ्यर्थी को उसकी सर्वोत्तम वरीयता नहीं मिलती है, तो अभ्यर्थी को जो सीट आवंटित हुई है, उसका पेमेंट करने के बाद अपग्रेड करने का ऑप्शन मिलेगा। अगली काउंसलिंग में अभ्यर्थी यदि अपग्रेड पर क्लिक करता है, तो सीट उपलब्ध होने पर मेरिट के वरीयता क्रम में उसकी चॉइस की प्राथमिकता के अनुसार सीट आवंटित होगी। अपग्रेड आप्शन मे यदि अभ्यर्थी को उच्च वरीयता की सीट आवंटित नही होती है तो उसको पहले आवंटित सीट प्राप्त होगी।
DDU University Seat Allotment Result: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- डीडीयू की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजी, पीजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को डीडीयू 2025 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एक नया पेज फिर से खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
- अपना सीट आवंटन परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- अब सीट आवंटन रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
DDU UniversityCounselling 2025: दस्तावेज सत्यापन
अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त के बीच संबंधित संकायों, विभागों या कॉलेजों में उपस्थित होना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सहायक दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी एक सेट फोटोकॉपी साथ लानी होगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम माना जाएगा।
Also read DU UG Admission 2025: डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 आवंटन रिजल्ट admission.uod.ac.in पर जारी
DDU UniversityCounselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग आवंटन
दूसरे चरण की काउंसिलिंग में पहले उन अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होनें पहले राउंड में अपग्रेड विकल्प का चुनाव किया है। इसके बाद दूसरे चरण की शेष काउंसिलिंग की जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल