DDA MTS Result 2026: डीडीए एमटीएस रिजल्ट dda.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 11:37 AM IST | 1 min read
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 745 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए डीडीए एमटीएस परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। यह परिणाम 15 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 745 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) रिक्तियों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जारी कर दिया गया है। डीडीए एमटीएस सीबीटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें एमटीएस पद के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं, और जिनका रोल नंबर पीडीएफ में उपलब्ध है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
DDA MTS Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "लेटेस्ट जॉब्स" सेक्शन पर जाएं।
- अब डीडीए एमटीएस चयन सूची (परिणाम) लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- अपने अंक, रैंक की जांच करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- डीडीए एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को सेव करें और प्रिंट करें।
DDA MTS Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जेंडर
- कैटेगरी
- सीबीटी का अंतिम स्कोर (120 में से)
DDA Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
डीडीए एमटीएस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,732 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। रिक्तियों की पदवार संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
पद का नाम
|
कुल रिक्तियां
|
|
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
|
745
|
|
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)
|
199
|
|
पटवारी
|
79
|
|
जूनियर इंजीनियर (JE)
|
171
|
|
स्टेनोग्राफर
|
44
|
|
माली
|
282
|
DDA MTS Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू / स्किल टेस्ट (पदवार)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा