DDA JE Result 2026: डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट dda.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 10:12 AM IST | 1 min read
डीडीए जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम डीडीए जूनियर इंजीनियर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। डीडीए जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डीडीए जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल ) पद के लिए कुल 65 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। रिजल्ट डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित सूची दी गई है।
DDA JE Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
- 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन के अंतर्गत डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डीडीए जूनियर इंजीनियर रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम ढूंढें।
- अब डीडीए जेई चयन सूची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
DDA JE Result 2026: रिजल्ट विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तिथि और चरण
- चयनित उम्मीदवारों के नाम
- चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
- उम्मीदवार का स्कोर
DDA JE Result 2026: दस्तावेज सत्यापन
डीडीए जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम डीडीए जूनियर इंजीनियर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
DDA JE Result 2026: चयन प्रक्रिया
डीडीए जूनियर इंजीनियर भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी चरणों को पास करना होगा।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा