CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद क्या करें, जानें अब आगे की प्रक्रिया, कटऑफ, टॉप कॉलेज
Saurabh Pandey | July 29, 2024 | 11:34 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी कट ऑफ 2024 में सामान्य श्रेणी (यूआर) के लिए अन्य श्रेणियों की कट ऑफ से अधिक होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कटऑफ में कोई छूट नहीं मिलती है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के मन में अब अगला सवाल सीयूईटी के बाद आगे क्या करना है, कट ऑफ क्या होगी, कौन सा CUET कॉलेज चुनें? CUET में कम अंक आने पर क्या करें? जैसे तमाम सवला होंगे।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय जल्द ही CUET 2024 कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी करेंगे। उम्मीदवार सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं और अपने संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी कटऑफ 2024 चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर अपने संबंधित कट ऑफ अंक जारी करेंगे।
CUET Cut Off 2024: सीयूईटी कटऑफ
सीयूईटी कटऑफ 2024 अंक, स्कोर और प्रतिशत के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। सीयूईटी कटऑफ 2024 पाठ्यक्रमों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आवेदकों की श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग होगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय मेरिट सूची के साथ यूजी पाठ्यक्रमों 2024 के लिए सीयूईटी कट ऑफ जारी करेगा। सीयूईटी कटऑफ 2024 सामान्य श्रेणी, एसटी, ओबीसी और एससी छात्रों के लिए अलग से जारी की जाएगी।
CUET Cut Off 2024: कट ऑफ को प्रभावित करने वाले फैक्टर
- परीक्षार्थियों की कुल संख्या
- उपलब्ध सीटों की कुल संख्या
- उम्मीदवार की श्रेणी
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- सीयूईटी 2024 परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन
CUET UG Result 2024: टॉप कॉलेज चुनने का मौका
सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने के बाद छात्रों के पास देश भर में टॉप कॉलेज चुनने का मौका होता है। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और कई अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।
Also read CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी परिणाम exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
सीयूईटी कट ऑफ 2023
|
कैटेगरी |
क्वालीफाइंग क्राइटेरिया |
सीयूईटी कट ऑफ 2023 |
|---|---|---|
|
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस |
80 प्रतिशत और उससे अधिक |
70 - 200 |
|
ओबीसी |
75 प्रतिशत और उससे अधिक |
60 - 200 |
|
एससी |
70 प्रतिशत और उससे अधिक |
50 - 200 |
|
एसटी |
65 प्रतिशत और उससे अधिक |
40 - 200 |
सीयूईटी कट ऑफ 2024 में सामान्य श्रेणी (यूआर) के लिए अन्य श्रेणियों की कट ऑफ से अधिक होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कटऑफ में कोई छूट नहीं मिलती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी विशेष पाठ्यक्रम के लिए सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 90 प्रतिशत है, तो ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए कटऑफ क्रमशः 85 और 80 प्रतिशत हो सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें