Trusted Source Image

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी परिणाम exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 06:57 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार CUET 2024 परिणाम के आधार पर अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 28 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, जेंडर और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण दिया गया है।

सीयूईटी अंकन योजना के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 पेपर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। CUET UG परीक्षा 15 मई से 29 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी।

Also readCUET UG Retest 2024: सीयूईटी यूजी री-एग्जाम प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 15 से 19 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी

CUET UG 2024 में अधिक संख्या में पंजीकृत छात्रों के लिए 15 विषयों की परीक्षा पेन-एवं-पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जबकि शेष 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई। इससे पहले, एनटीए ने 7 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 आंसर की जारी किया था।

उम्मीदवार CUET 2024 परिणाम के आधार पर अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय श्रेणी, परीक्षा में प्राप्त अंकों और उम्मीदवार द्वारा चुने गए कार्यक्रम जैसे कारकों के आधार पर CUET 2024 मेरिट सूची तैयार करेंगे।

CUET Result 2024 PDF Download: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET UG Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • इसके बाद, CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications