CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज exam.nta.ac.in पर जारी होने की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
CUET UG रिजल्ट 2024 जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 22 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अडंरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम देख सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी CUET UG परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी exams.nta.ac.in पर जारी कर सकता है। एनटीए ने CUET UG 2024 परीक्षा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन एंड पेपर) में 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की थी।
इससे पहले, सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम 30 जून घोषित किया जाना था। सीयूईटी यूजी परिणामों की घोषणा में देरी के चलते विश्वविद्यालय में प्रवेश और शैक्षणिक कैलेंडर पर असर भी पड़ने की उम्मीद है। कई संस्थान क्षतिपूर्ति के लिए छोटे अवकाश और सप्ताहांत कक्षाओं की योजना बना रहे हैं।
इस साल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अडंरग्रेजुएट 2024 प्रवेश परीक्षआ में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। सीयूईटी यूजी रिजल्ट, स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की समेत अन्य नवीनतम अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CUET UG RESULT 2024: सीयूईटी स्कोरकार्ड कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना CUET UG 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर विजिट करें।
- होमपेज पर, CUET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए फील्ड में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- अब, सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा