CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी आंसर-की चुनौती विंडो कल शाम 5 बजे होगी बंद, जानें शुल्क, प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 8, 2024 | 03:30 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सीयूईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का कल (9 जुलाई) आखिरी दिन है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अगर एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में कोई गड़बड़ी महसूस करते हैं तो वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के जरिए सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सीयूईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों के लिए चैलेंज विंडो 9 जुलाई शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
CUET UG Answer Key 2024: आपत्ति शुल्क
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। प्राप्त वैध आपत्तियों के बाद, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। साथ ही एनटीए 10 जुलाई को CUET UG 2024 Result घोषित कर सकता है।
अंतिम तिथि के बाद छात्रों को किसी भी परिस्थिति में सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 15 से 29 मई तक आयोजित की गई थी। इस साल, परीक्षा में बैठने के लिए कुल 13,47,618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
Also read CUET UG Result 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट जल्द, जाने तारीख और समय, लेटेस्ट अपडेट्स
CUET UG 2024 Answer Key Challenge: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG ANSWER KEY CHALLENGE Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- CUET UG ANSWER KEY 2024 प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें विसंगति प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की 2024 में, उम्मीदवार परीक्षा तिथि, पेपर कोड, शिफ्ट, प्रश्न आईडी, सुधार आईडी और प्रतिक्रिया उत्तर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]NEET UG Supreme Court Hearing Live: नीट परीक्षा पेपर लीक और री-एग्जाम पर सुनवाई समाप्त, अगली डेट 11 जुलाई
नीट परीक्षा 2024 रद्द होगी या नहीं? क्या सभी छात्रों के लिए नीट 2024 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जल्द ही कोई बड़ा फैसला दे सकता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल