CUET UG 2026 Registration Last Date: सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज, 2 फरवरी से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में अंतिम तिथि 31 जनवरी तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से 30 जनवरी को रात 11:50 बजे तक सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी तक खुली रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट अपने आवेदन में परीक्षा शहर, विषय, कैटेगरी और जन्मतिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण में सुधार कर सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों और देश के बाहर 15 शहरों में कराई जाएगी। सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन लिंक 3 जनवरी, 2026 से सक्रिय है।
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा कि किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
CUET UG Online Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
डायरेक्ट लिंक https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं और सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण की सहायता से पंजीकरण करें और आवेदन संख्या व पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार