CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की डेट 16 अप्रैल तक बढ़ी
Santosh Kumar | April 14, 2026 | 05:08 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार किसी भी प्रकार की मदद के लिए एनटीए हेल्प डेस्क 011-40759000 से संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए 'फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट' जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी है। पहले यह तारीख 10 अप्रैल थी; लेकिन, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीरें उनके आईडी प्रूफ से मेल नहीं खा रही थीं, उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके फोटो अपडेट कर सकते हैं या सही फोटो अपलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा 11 से 31 मई तक सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2026 Exam: सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करें
कुछ उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान प्रमाण दस्तावेजों का उपयोग करके सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया। कुछ मामलों में, आवेदन के दौरान ली गई लाइव तस्वीरें यूआईडीएआई के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती।
इसलिए, एनटीए ने ऐसे उम्मीदवारों को हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करके अपनी पहचान सत्यापित करने को कहा है। इस प्रमाण पत्र के साथ हाल की फोटो होनी चाहिए, जिसे प्रिंसिपल/हेडमास्टर से सत्यापित कराना होगा।
Also read CUET PG Answer Key 2026: सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
तहसीलदार, एसडीएम, डीएम या अन्य प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी से भी सत्यापन कराया जा सकता है। उम्मीदवार रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए लिंक के माध्यम से, हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल