CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी पंजीकरण का आज अंतिम दिन, 24 मार्च से कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार
Santosh Kumar | March 22, 2025 | 01:25 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 22 मार्च को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के जरिए सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, उनके लिए सुधार विंडो 24 से 26 मार्च तक खोली जाएगी।
आवेदन के भुगतान की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2025 है। एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी अधिसूचना में परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड रिलीज और अनंतिम उत्तर कुंजी के बारे में विवरण अपडेट करेगा।
CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन शुल्क
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में 3 विषयों के लिए आवेदन करने पर सामान्य उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 900 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं, एक विषय के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 375 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। सीयूईटी रजिस्ट्रेशन विंडो रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।
Also read CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड सभी शेष परीक्षाओं के लिए जारी
CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी परीक्षा 13 भाषाओं में
परीक्षा 13 भाषाओं, 23 विषयों और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 पेपर में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करना अनिवार्य है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
12वीं पास कर चुके या 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले एनटीए का सीयूईटी ब्रोशर अवश्य देखें। अधिक जानकारी के लिए सीयूईटी यूजी 2025 अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल