CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप आज होगी जारी, एडमिट कार्ड जल्द, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | May 7, 2025 | 08:26 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2025) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज (7 मई) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। इस स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG 2026: MCQs- BSc | BA | BCom | Test Series
CUET 2026 Imp. Topics: Maths | Chemistry | Physics | General Aptitude Test
CUET 2025: Memory-Based Questions | Science Paper Solutions
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने 8 मई, 2025 से शुरू होनी वाली यूजी कार्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2025 को स्थगित कर दिया है। एनटीए ने अब अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
सूत्रों के अनुसार, एनटीए ने अभी हाल ही में नीट यूजी 2025 का आयोजन पूरा किया है। देश में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले सीयूईटी-यूजी 2025 को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
CUET UG 2025 Exam Date: 13 मई से सीयूईटी यूजी एग्जाम
एनटीए की ओर से जारी पोस्ट में लिखा है कि सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई 2025 से शुरू होगी और शहर की जानकारी 7 मई 2025 को प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी।
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगी।
Also read CUET 2025 Live: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित, फाइनल आंसर की जारी, यूजी परीक्षा स्थगित
CUET UG Admit Card 2025 Kab Aayega: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डेट
एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, विषय का नाम और कोड, परीक्षा माध्यम, केंद्र कोड, परीक्षा अवधि, रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी देख सकेंगे।
एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग