CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी परिणाम exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 06:57 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार CUET 2024 परिणाम के आधार पर अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 28 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, जेंडर और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण दिया गया है।
सीयूईटी अंकन योजना के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 पेपर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। CUET UG परीक्षा 15 मई से 29 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी।
CUET UG 2024 में अधिक संख्या में पंजीकृत छात्रों के लिए 15 विषयों की परीक्षा पेन-एवं-पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जबकि शेष 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई। इससे पहले, एनटीए ने 7 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 आंसर की जारी किया था।
उम्मीदवार CUET 2024 परिणाम के आधार पर अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय श्रेणी, परीक्षा में प्राप्त अंकों और उम्मीदवार द्वारा चुने गए कार्यक्रम जैसे कारकों के आधार पर CUET 2024 मेरिट सूची तैयार करेंगे।
CUET Result 2024 PDF Download: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CUET UG Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद, CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें