CUET UG 2024 Result Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 10 जुलाई तक हो सकता है जारी; जानें यूजीसी प्रमुख ने क्या कहा?

Santosh Kumar | July 2, 2024 | 11:56 AM IST | 2 mins read

जानकारी के मुताबिक, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 घोषित करने पर काम कर रहा है और जल्द ही तारीख की जानकारी दी जाएगी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सोमवार (1 जुलाई) को इस पर प्रतिक्रिया दी है।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन 15 से 29 मई के बीच किया गया था। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2024 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट 10 जुलाई तक घोषित कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 घोषित करने पर काम कर रहा है और जल्द ही तारीख की जानकारी दी जाएगी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सोमवार (1 जुलाई) को इस पर जवाब भी दिया है। सूचना बुलेटिन में सीयूईटी यूजी परिणाम घोषित करने की तारीख 30 जून बताई गई थी। हालांकि, 30 जून को नतीजे घोषित नहीं किए गए।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसलिए जब सीयूईटी यूजी परिणामों की संभावित रिलीज के बारे में पूछा गया, तो यूजीसी प्रमुख ममीडाला जगदीश कुमार ने कहा, "एनटीए इस पर काम कर रहा है और जल्द ही परिणाम की तारीख की घोषणा करेगा।" बता दें कि सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन 15 से 29 मई के बीच किया गया था।

Also read NTA: सीयूईटी यूजी आंसर शीट खुले में रखे जाने के वायरल वीडियो के दावों का एनटीए ने किया खंडन, स्पष्टीकरण जारी

CUET UG 2024 Answer Key: कब तक होगी जारी?

एनटीए ने 23 जून को कहा था कि सीयूईटी प्रोविजनल आंसर-की 30 जून तक जारी हो सकती है, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने में "एक सप्ताह से 10 दिन" का समय लगेगा। ऐसे में अगर सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट 10 जुलाई तक जारी होता है तो संभावना है कि प्रोविजनल आंसर-की इसी हफ्ते जारी हो सकती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2024 और यूजीसी नेट 2024 से जुड़े पेपर लीक के आरोपों से जूझ रही है। नीट यूजी 2024 और पीएचडी प्रवेश नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए जांच के घेरे में है।

इसके चलते सीयूईटी यूजी समेत कई अन्य प्रवेश परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। नतीजों में देरी का असर कई विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर भी पड़ेगा। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सहित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी परिणाम अनिवार्य हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]