CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया cuetug.ntaonline.in पर शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 08:59 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी गई है। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण विंडो 26 मार्च को रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 28 से 29 मार्च के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मराठी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहरों की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। साथ ही परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। इससे छात्र दूर-दराज के स्थानों की यात्रा किए बिना अपने ही कस्बे या शहर में परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित करने से सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा।
CUET UG 2024 Exam Pattern: ओएमआर आधारित
सीयूईटी यूजी 2024 का तीसरा संस्करण तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी. परीक्षा कुल 800 अंकों की होगी जिसमें चार खंडों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
CUET यूजी में इस बार विषय विकल्पों की संख्या 10 से घटाकर 6 कर दी गई है, क्योंकि पिछले साल के आंकड़ों से पता चला था कि अधिकतम उम्मीदवारों ने केवल 5 पेपर का विकल्प चुना था
CUET UG 2024 Fees: आवेदन शुल्क
|
विषयों का चयन |
भारत में केंद्र |
भारत के बाहर केंद्र |
||
|
सामान्य |
(ओबीसी - एनसीएल), ईडब्ल्यूएस |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर |
||
|
पहले तीन विषय |
1,000 रुपये |
900 रुपये |
800 रुपये |
4,500 रुपये |
|
प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए |
400रुपये |
375 रुपये |
350 रुपये |
1,800 रुपये |
CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट - cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत विवरण और योग्यता विवरण जैसे सभी जानकारी दर्ज करें।
- हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।
- CUET पंजीकरण शुल्क 2024 का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए CUET UG 2024 आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा