CUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, 28 जनवरी से आवेदन में कर सकेंगे सुधार
Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 11:32 AM IST | 1 min read
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर 23 जनवरी को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खुली रहेगी। इसके बाद सुधार की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, करेक्शन/एडिटिंग विंडो exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर लाइव होने के बाद कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सबमिट की गई डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में 14 दिसंबर, 2025 शुरू है।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2026 का आयोजन 16 विदेशी शहरों सहित कुल 292 शहरों में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यदि किसी कैंडिडेट को सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन करने में कोई दिक्कत आती है, तो 011 - 40759000/011 - 69227700 पर कॉल या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
CUET PG 2026 Registration Last Date: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/registration-for-cuetpg-2026 पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, सीयूईटी पीजी 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा