CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, मार्किंग स्कीम जानें
Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 11:39 AM IST | 1 min read
CUET PG परीक्षा 2026 भारत भर के विभिन्न भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 20 जनवरी 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्क करने वाले उम्मीदवार 23 से 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में संशोधिन कर सकते हैं। यह सुधार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध सुधार विंडो के माध्यम से किया जा सकता है, जब तक कि सुधार/संपादन विंडो सक्रिय न हो जाए।
CUET PG 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
शुल्क (2 टेस्ट पेपर तक)
|
अतिरिक्त शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)
|
|
सामान्य (UR)
|
1,400 रुपये
|
700
रुपये
|
|
सामान्य-EWS / OBC-NCL
|
1,200
रुपये
|
600
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / थर्ड जेंडर
|
1,100
रुपये
|
600
रुपये
|
|
दिव्यांग (PwBD)
|
1,000
रुपये
|
600
रुपये
|
CUET PG 2026: शैक्षणिक योग्यता
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं या अंतिम सेमेस्टर में हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.ac.in/cuet-pg पर जाएं।
- होमपेज पर CUET PG 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरकर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
- अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और पसंदीदा कार्यक्रम और परीक्षा शहर का चयन करें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- CUET PG 2026आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Also read JAC 10th Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
CUET PG 2026: मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक की कटौती की जाएगी।
अगली खबर
]EMRSST Notification 2026: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन 22 जनवरी से, अधिसूचना जारी
यह परीक्षा खास तौर पर शेड्यूल ट्राइब (एसटी) कैटेगरी के उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाती है जो क्लास 6 में एडमिशन लेना चाहते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 22 जनवरी से शुरू होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार