CUET PG 2025 Result: सीयूईटी पीजी रिजल्ट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Saurabh Pandey | May 6, 2025 | 08:55 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए, लगभग 654019 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एनटीए द्वारा देश भर में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च 2025 और 1 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट यानी CUET PG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर उपलब्ध है।
छात्रों को CUET PG रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले CUET PG फाइनल आंसर की 2025 जारी किया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
CUET PG 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
CUET PG 2025 स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, प्राप्त अंक और उम्मीदवार की तस्वीर जैसे प्रमुख विवरण शामिल होंगे।
CUET PG 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर, "View CUET PG result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- CUET PG परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- CUET PG स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए, लगभग 654019 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एनटीए द्वारा देश भर में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च 2025 और 1 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था।
सीयूईटी पीजी देश भर में किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) या अन्य भाग लेने वाले संगठनों (राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों सहित) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को गेटवे के रूप में काम करता है।
CUET PG 2025 में कुल 191 विश्वविद्यालय (केंद्रीय/राज्य/निजी और अन्य) भाग ले रहे हैं। इनमें 41 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 41 राज्य सरकार के विश्वविद्यालय , 15 सरकारी संस्थान और 94 अन्य (निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय) शामिल हैं।
Also read CUET PG Final Answer Key 2025: सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की exam.nta.ac.in पर जारी; रिजल्ट डेट जानें
सीयूईटी पीजी परीक्षा में उम्मीदवारों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था, जिनका टेस्ट 157 प्रश्न पत्र कोड के तहत किया गया था। विभिन्न माध्यमों में कुल प्रश्न पत्रों की संख्या 240 थी, और प्रश्नों की संख्या 23624 थी। इनका उपयोग 16 दिनों और 43 शिफ्टों में किया गया था। CUET PG 2025 के लिए प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी) था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन